• विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा राज्य में फैला है भ्रष्टाचार 
  • बहुगुणा खेमे का पलटवार, मर्यादा न लांघें स्पीकर 
  • कोका कोला के विरोध में विकासनगर का छरबा गांव आंदोलित 
  • उत्तरकाशी इको सेंसेटिव ज़ोन पर राज्य सरकार की केंद्र से गुहार 
  • मानकों में ढील की अपील, उत्तरकाशी में विरोध जारी 
  • यूकेडी में फिर टूट, काशी सिंह ऐरी ने संभाली नए गुट की कमान 
  • देहरादून की जुड़वां बहनों ने एक साथ एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया 
  • कुमाऊं विवि के कुलपति का इस्तीफा, शासन के दखल से खिन्न 
रंग मंडप
एनएसडी यानी नैनीताल स्कूल ऑफ़ ड्रामा


34 साल पहले नैनीताल में युगमंच की आहट हुई थी. अब ये आहट सांस्कृतिक स्थानिकता और अंतरराष्ट्रीयतावाद की मिलीजुली गूंज में तब्दील हो गई है. पहाड़ की जन संस्कृति को देश दुनिया से रुबरु कराने में युगमंच का थियेटर याद किया जाता है. चाहने वाले इसे नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा की तर्ज पर नैनीताल स्कूल ऑफ़ ड्रामा भी कहते हैं.

युगमंच ने देश के विभिन्न रंग मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. और टीवी, फ़िल्म और नाटकों में कई प्रतिभाएं रवाना की हैं. युगमंच की हलचल का अंदाज़ा इसी बात से लगता है कि वो एक साथ विभिन्न कलाओं में सक्रिय है. वहां थियेटर भी है, कविता भी, पोस्टर भी, फ़िल्म भी, होली भी और आंदोलन भी. रचनाधर्मिता की इतनी गूंजे अनुगूंजे एक साथ एक जगह से निकलती रही है.

पिछले 34 साल से , ये रंग यात्रा का एक ऐसा विरल अनुभव बन गया है जिसकी धाक देश के थियेटर पर्यावरण में दर्ज है. कुमांउनी होली जैसी स्थानीय परंपरा को पहाड़ की विशिष्टता के तौर पर स्थापित करने और रंगमंच में स्थानिकता और भाषाई तेवरों को जगह दिलाने में वरिष्ठ रंगकर्मी ज़हूर आलम और उनके युगमंच का बड़ा योगदान है. यही कारण है कि भारत की जिन रंगशालाओं का प्रतिभाएं तैयार करने और थियेटर का माहौल विकसित करने में नाम हैं उनमें युगमंच को भी शामिल किया जाता है. नुक्कड़ नाटकों, पुस्तक चर्चाओं, पोस्टर प्रदर्शनियों और प्रभात फेरियों के ज़रिए युगमंच उत्तराखंड आंदोलन को गति और ताज़गी और हिम्मत भी मुहैया कराता रहा था.

आज जब बाजारवादी ताकतें हर चीज को लील लेने पर आमादा हैं युगमंच अब भी जन सरोकारों का मंच है. 2009 में नैनीताल में प्रतिरोध का सिनेमा बैनर से कई अहम फ़िल्में दिखाई गई और रिस्पॉंस इतना शानदार रहा कि हर साल अक्टूबर नवंबर में ये आयोजन करने का फ़ैसला किया गया. युगमंच और जन संस्कृति मंच ने मिलकर ये आयोजन किया था. जैसा कि युगमंच के प्रमुख ज़हूर आलम बताते हैं कि फ़िल्म उत्सव के बहाने सांस्कृतिक क्रियाशीलता का एक और प्लेटफॉ़र्म तैयार हो रहा है. ज़हूर के मुताबिक ये नई पहल युवाओं में ऊर्जा रूपांतरण का एक नया मंच बनेगी.

1976 में बने युगमंच को मोहन उप्रेती से लेकर वीरेन डंगवाल तक, जन-रचनाधर्मियों का साथ मिलता रहा है.कहा जा सकता है कि टीवी फ़िल्म और नाटक की फूहड़ता और शोर और विकरालता के इस दौर में युगमंच नैनीताल की झीलों जैसी शांति और ख़ामोशी के साथ सक्रिय है. आख़िर स्थिरता में भी कैसी अजस्र ऊर्जा और गति होती है नैनीताल के युगमंच की स्थिरता से ये भी जानना चाहिए.

-हिलवाणी डेस्क



Click to print the article.

Comments

sanjay joshi2010-08-06 01:42 AM
Shukriya Shiv ji,
Yugmanch ke baare mein ek mahatvapoorna tippani karne ke liye. Mujhe lagta hai ek majedaar piece to Intakhaab par bhi jaana chaiye jo ghoshit roop se kapdon kee dukaan hai aur aghoshit roop se Yugmanch ka daftar aur Nainitaal ka coffee house jiske sabse niyamit baithakbaaz Zahoor bhai hain.

Post Your Comments




Follow us on:


हिलवाणी से जुड़ें

हिलवाणी, उत्तराखंड और पहाड़ों को देखने, जानने और समझने का सीधा और सरल ज़रिया. हिलवाणी आपकी वेबसाइट है. हिलवाणी से आप भी जुड़ें. अगर आपके पास है कोई दिलचस्प समाचार,विचार या फ़ोटो तो हमें भेजें. ईमेल करें shiv@hillwani.com या shalinidun@gmail.com पर.

Join Us

Hillwani is an easy way to know and reach Uttarakhand and the Hills.
Hillwani is your website
Join Hillwani
If you have any news,views or photos you find interesting.
Do send us at-
shiv@hillwani.com
joshishiv9@gmail.com

हिलवाणी के लिए

आप लोग इस साईट को लगातार सुधार रहे हैं, यह एक सुखद संकेत है. इस साईट पर आकर एक सुखद अहसास होता है. साईट को और लोकप्रिय बनाने के लिए कुछ और तेजी और आक्रामकता लाइए.
- गोविंद सिंह, हल्द्वानी

HILLWANI IS BRAND E MAGAZINE OF HILLS NOW. IT IS SURPRISING THAT U R RUNNING IT SINCE A LONG TIME WITHOUT ADVERTISEMENTS. WELL DONE.
- mukesh nautiyal, dehradun

शालिनीजी, हिलवाणी वेबसाइट बहुत अच्छी लगी. काफी मेहनत से आप लोग अपडेट रखते हैं. आप और आपके साथियों को बधाई.
- हारिस शेख, मुंबई

Hillwani seems to be a great effort towards establishing a local cybersite for the uttarakhandis. Keep it up and please keep it updating.
- पीसी जोशी, नई दिल्ली

gone through the hillwani site. Enjoyed watching photos and reading reports. Doing great job.
- हर्षवंती बिष्ट, उत्तरकाशी

एक पहाड़ी इ-पत्रिका के रूप में हिलवाणी का आना अच्छा लगा
- हेमचंद्र बहुगुणा, दिल्ली

हिलवाणी पहाड़ के सरोकारों, उम्मीदों और लक्ष्यों को सार्थक तरीके से सामने लाने की एक पेशेवर कोशिश बनी रहे, ऐसी कामना है
- रामदत्त त्रिपाठी, लखनऊ

i visted hillwani recently and find it very interesting and full of knowledge not only about news and views on my Motherland Uttarakhand but also about the major issues and problems of this Himalayan state.
- गीतेश नेगी, सिंगापुर

hillwani as VIBGYOR on mountains
- भास्कर उप्रेती, देहरादून

हिलवाणी के लिये बधाई.पहाड़ के लोगों को अपनी धरती से प्यार है.मुझे इससे काफी आशाएं हैं.
- शुभ्रांशु चौधरी,छ्त्तीसगढ़