• उत्तराखंड शासन में नाटकीय बदलावः सुभाष कुमार फिर बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव 
  • आननफानन में सौंपा कार्यभार, निवर्तमान मुख्य सचिव जैन थे अनुपस्थित 
  • कोका कोला प्लांट को लेकर विकासरनगर के छरबा गांव में विरोध शुरू 
  • गंगोत्री से उत्तरकाशी तक 100 किलोमीटर क्षेत्र इको सेंसेटिव ज़ोन घोषित 
  • उत्तरकाशी में विरोध, राज्य सरकार दुविधा में, केंद्र से अपील का फ़ैसला 
  • निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार, निर्दलीयों का दबदबा, बीजेपी को कुछ लाभ 
  • बिनसर अभयारण्य के 10 किमी दायरे में रिहाइश की पाबंदी, स्थानीय लोग भड़के 
  • वेब पत्रकारिता पर राजकमल प्रकाशन से किताब, वेब पत्रकारिताः नया मीडिया नये रुझान 
आधी दुनिया
बढ़ती आबादी में कम होती लड़कियां

भारत की 15वीं जनगणना के पहले और दूसरे चरण के प्रारंभिक आंकड़े गुरुवार को दिल्ली में जारी किए गए. भारत के जनगणना आयुक्त सी चंद्रमौली ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत की मौजूदा आबादी एक अरब 21 करोड़ है.

इनमें 62 करोड़ पुरुष और 58 करोड़ महिलाएं हैं. दशक की बढ़ोतरी का आंकड़ा ब्राज़ील की आबादी से थोड़ा ही कम है. यानी दस साल में भारत की आबादी में एक ब्राज़ील जुड़ गया है. अब भारत की आबादी अमरीका, इंडोनेशिया, ब्राज़ील, पाकिस्तान, बांग्लादेश और जापान की कुल आबादी के बराबर है. गत दस वर्षों में भारत की जनसंख्या में 17.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है. इस दौरान कुल जनसंख्या में 18 करोड़ का इजाफ़ा हुआ है.

दुनिया के सबसे ज़्यादा आबादी वाले देश चीन और भारत के बीच का फासला भी घटा है. 2001 में 23.8 करोड़ से 2011 में अब ये 13 करोड़ हो गया है. बच्चों का लिंगानुपात सबसे कम पंद्रहवी जनसंख्या के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले दस वर्षों में भारत का कुल लिंगानुपात 933 से बढ़कर 940 हो गया है, जो वर्ष 1961 के बाद सर्वाधिक है.

भारत के गृह सचिव जी के पिल्लई लेकिन बच्चों का लिंगानुपात 927 से घटकर 914 हो गया है. ये स्वतंत्र भारत का सबसे निचला स्तर है. पत्रकार वार्ता में मौजूद भारत के गृह सचिव जी के पिल्लई से जब पूछा गया कि इन आंकड़ों के सामने आने पर क्या लिंगानुपात से जुड़ी नीतियों पर विचार किया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि, "हमें इन नीतियों को एक बार फिर देखना होगा और इनकी पूरी तरह से समीक्षा करनी होगी."

आंकड़ों के मुताबिक साल 2001 में कुल जनसंख्या का करीब 16 फीसदी बच्चे थे, लेकिन साल 2011 में ये कम होकर करीब 13 फीसदी हैं. जनगणना आयुक्त सी चंद्रमौली ने कहा कि ये भारत में घटती उर्वरता का सूचक है. भारत में साक्षरता की दर साल 2001 के मुकाबले करीब 10 फीसदी बढ़ी पिछले दस वर्षों में पुरुषों से 5 प्रतिशत ज़्यादा महिलाएं साक्षर हुई.

भारत में अब 82.1 फीसदी पुरुष और 65.5 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं. जनगणना आयुक्त ने बताया कि पिछले दस वर्षों में ज़्यादा महिलाएं (5 फीसदी) साक्षर हुई हैं. अरुणाचल प्रदेश और बिहार में सबसे कम साक्षरता है. हालांकि मध्य प्रदेश के अलीराजपुर और छत्तीसगढ़ के बीजापुर, देश के सबसे कम साक्षर ज़िले हैं. केरल और लक्षद्वीप में सबसे ज़्यादा 93 और 92 प्रतिशत साक्षरता है.

जनसंख्या के आधार पर भारत की राजधानी में प्रति वर्ग किलोमीटर सबसे ज़्यादा आबादी, 11,297 लोग रहते हैं. इसमें भी राजधानी के उत्तर-पूर्व ज़िले में सबसे ज़्यादा 37,346 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर में रहते हैं. उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है. इसकी आबादी ब्राज़ील देश से भी ज़्यादा है.

http://www.bbc.co.uk/hindi/ से साभार

Click to print the article.

Comments

Tara Datt Joshi2012-06-27 07:00 AM
mahilaon ke sikshya ke star per aaj kuchh pariwartan huaa hai, kintu unke viseshakar grameen mhilaon ke samajik jeewan star per aaj bhee koee pariwartan hua prateet nahi hota. grameer mahilaen aaj bhee rodeewadi prathaon se jakree huee hai.
Tara Datt Joshi, Pantnagar

Post Your Comments




Follow us on:


हिलवाणी से जुड़ें

हिलवाणी, उत्तराखंड और पहाड़ों को देखने, जानने और समझने का सीधा और सरल ज़रिया. हिलवाणी आपकी वेबसाइट है. हिलवाणी से आप भी जुड़ें. अगर आपके पास है कोई दिलचस्प समाचार,विचार या फ़ोटो तो हमें भेजें. ईमेल करें shiv@hillwani.com या shalinidun@gmail.com पर.

Join Us

Hillwani is an easy way to know and reach Uttarakhand and the Hills.
Hillwani is your website
Join Hillwani
If you have any news,views or photos you find interesting.
Do send us at-
shiv@hillwani.com
joshishiv9@gmail.com

हिलवाणी के लिए

आप लोग इस साईट को लगातार सुधार रहे हैं, यह एक सुखद संकेत है. इस साईट पर आकर एक सुखद अहसास होता है. साईट को और लोकप्रिय बनाने के लिए कुछ और तेजी और आक्रामकता लाइए.
- गोविंद सिंह, हल्द्वानी

HILLWANI IS BRAND E MAGAZINE OF HILLS NOW. IT IS SURPRISING THAT U R RUNNING IT SINCE A LONG TIME WITHOUT ADVERTISEMENTS. WELL DONE.
- mukesh nautiyal, dehradun

शालिनीजी, हिलवाणी वेबसाइट बहुत अच्छी लगी. काफी मेहनत से आप लोग अपडेट रखते हैं. आप और आपके साथियों को बधाई.
- हारिस शेख, मुंबई

Hillwani seems to be a great effort towards establishing a local cybersite for the uttarakhandis. Keep it up and please keep it updating.
- पीसी जोशी, नई दिल्ली

gone through the hillwani site. Enjoyed watching photos and reading reports. Doing great job.
- हर्षवंती बिष्ट, उत्तरकाशी

एक पहाड़ी इ-पत्रिका के रूप में हिलवाणी का आना अच्छा लगा
- हेमचंद्र बहुगुणा, दिल्ली

हिलवाणी पहाड़ के सरोकारों, उम्मीदों और लक्ष्यों को सार्थक तरीके से सामने लाने की एक पेशेवर कोशिश बनी रहे, ऐसी कामना है
- रामदत्त त्रिपाठी, लखनऊ

i visted hillwani recently and find it very interesting and full of knowledge not only about news and views on my Motherland Uttarakhand but also about the major issues and problems of this Himalayan state.
- गीतेश नेगी, सिंगापुर

hillwani as VIBGYOR on mountains
- भास्कर उप्रेती, देहरादून

हिलवाणी के लिये बधाई.पहाड़ के लोगों को अपनी धरती से प्यार है.मुझे इससे काफी आशाएं हैं.
- शुभ्रांशु चौधरी,छ्त्तीसगढ़