- वित्त व्यापार |
- सैर सैलानी |
- जल जंगल |
- कथा कविता |
- रंग मंडप |
- देस परदेस |
- युवा ज़िंदगी |
- झरोखे से
- विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा राज्य में फैला है भ्रष्टाचार
- बहुगुणा खेमे का पलटवार, मर्यादा न लांघें स्पीकर
- कोका कोला के विरोध में विकासनगर का छरबा गांव आंदोलित
- उत्तरकाशी इको सेंसेटिव ज़ोन पर राज्य सरकार की केंद्र से गुहार
- मानकों में ढील की अपील, उत्तरकाशी में विरोध जारी
- यूकेडी में फिर टूट, काशी सिंह ऐरी ने संभाली नए गुट की कमान
- देहरादून की जुड़वां बहनों ने एक साथ एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया
- कुमाऊं विवि के कुलपति का इस्तीफा, शासन के दखल से खिन्न
- पहला पन्ना
- मुख्य मुद्दा
- झरोखे से
- फ़ोटो गैलरी
- इंटरव्यू
- आधी दुनिया
- धर्म कर्म
- आपकी रिपोर्ट
- फ़ोरम
- HW Blog
- रैबार
E-mail a Friend
'पानी से भरी हुई टिहरी से नयी टिहरी की ओर'
वरिष्ठ कवि मंगलेश डबराल की नई कविता
आदिवासी
इंद्रावती गोदावरी शबरी स्वर्णरेखा तीस्ता बराक कोयल
सिर्फ़ नदियां नहीं उनके वाद्ययंत्र हैं
मुरिया बैगा संथाल मुंडा उरांव डोंगरिया कोंध पहाड़िया
उसके नाम नहीं महज वे राग हैं जिन्हें वह प्राचीन समय से गाता आया है
और यह गहरा अरण्य उसका अध्यात्म नहीं एक घर है
कुछ समय पहले तक वह अपनी तस्वीरों में
एक चौड़ी और उन्मुक्त हंसी हंसता था
उसकी देह नृत्य की भंगिमाओं के सहारे टिकी रहती थी
एक युवक एक युवती एक दूसरे की ओर इस तरह देखते थे
जैसे वे जीवन भर इसी तरह एक दूसरे की ओर देखते रहेंगे
युवती बालों में एक फूल खोंसे हुए
युवक के सर पर बंधी हुई एक बांसुरी जो अपने आप बजती हुई लगती थी
अब क्षितिज पर बार-बार उसकी काली देह उभरती है
वह कभी उदास और कभी डरा हुआ दिखता है
उसके आसपास पेड़ बिना पत्तों के हैं और मिट्टी बिना घास की
यह साफ़ है कि उससे कुछ छीन लिया गया
है उसे अपने अरण्य से ले जाया जा रहा है अपने लोहे कोयले और अभ्रक से दूर
घास की ढलानों से तपती हुई चट्टानों की ओर
सात सौ साल पहले पुराने हरसूद से एक नए और बियाबान हरसूद की ओर
पानी से भरी हुई टिहरी से नयी टिहरी की ओर जहां पानी ख़त्म हो चुका है
वह कैमरे की तरफ़ गुस्से से देखता है
और अपने अमर्ष का एक आदिम गीत गाता है
उसने किसी तरह एक बांसुरी और एक तुरही बचा ली है
एक फूल एक मंदिर एक धनुष बचा लिया है
अखबारी रिपोर्टे बताती हैं कि जो लोग उस पर शासन करते हैं
देश के 626 में से 230 ज़िलों में
उनका उससे मनुष्यों जैसा कोई सरोकार नहीं रह गया है
उन्हें सिर्फ़ उसके पैरों तले की ज़मीन में दबी हुई
सोने की एक नयी चिड़िया दिखाई देती है
तब एक दिन वह अपने वाद्ययंत्रों को पुकारता है अपनी नदियों जगहों और नामों को
अपने लोहे कोयले और अभ्रक को बुला लाता है
अपने मांदर तुरही और बांसुरी को ज़ोरों से बजाने लगता है
तब जो लोग उस पर शासन करते हैं
वे तुरंत अपनी बंदूक निकाल कर ले आते हैं.
-मंगलेश डबराल
Comments
Your post is a timely contribution to the dbetae
nm5qxl , [url=http://pshelaxopgre.com/]pshelaxopgre[/url], [link=http://vvoesiinnnza.com/]vvoesiinnnza[/link], http://pyecetewtcwf.com/
Follow us on:
हिलवाणी से जुड़ें
हिलवाणी, उत्तराखंड और पहाड़ों को देखने, जानने और समझने का सीधा और सरल ज़रिया. हिलवाणी आपकी वेबसाइट है. हिलवाणी से आप भी जुड़ें. अगर आपके पास है कोई दिलचस्प समाचार,विचार या फ़ोटो तो हमें भेजें. ईमेल करें shiv@hillwani.com या shalinidun@gmail.com पर.
Join Us
Hillwani is an easy way to know and reach Uttarakhand and the Hills.
Hillwani is your website
Join Hillwani
If you have any news,views or photos you find interesting.
Do send us at-
shiv@hillwani.com
joshishiv9@gmail.com
